फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बैठक के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
नारसन कला गांव में आयोजित संघ की बैठक का विरोध करते किसान। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
नारसन (रुड़की)। नारसन कलां गांव में आयोजित भाजपा की बैठक का किसान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इस दौरान किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए काले झंडे भी दिखाए।
विज्ञापन

शनिवार को नारसन कलां गांव के आर्य समाज मंदिर में शाम करीब छह बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण मंगलौर सोनू धीमान की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी खबर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को लग गई। इसके बाद किसान बैठक स्थल पर पहुंच गए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने मंडल अध्यक्ष सोनू धीमान को मीटिंग करने से मना किया तो भाजपा कार्यकर्ताओं में उनकी नोकझोंक हो गई। इसके चलते किसान यूनियन ने भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए और काले झंडे दिखाए। किसानों ने चेेतावनी दी कि यदि भविष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की तो विरोध किया जाएगा। इस दौरान भाकियू टिकैत के गढ़वाल मंडल महामंत्री अरविंद राठी, सोहनवीर, पीरू, शक्ति सिंह, मनोज कुमार, चीनू, हरेंद्र, अर्जुन, सुधीर और अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें