फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में बच्ची की मौत पर परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक अस्पताल में हुई बच्ची की मौत के बाद घटना की जानकारी लेती पुल - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
एक निजी अस्पताल में चार माह की बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। साथ ही डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में रामपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी चार माह की बच्ची को तबीयत खराब होने पर भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि बच्ची को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सोमवार को उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इससे भड़के परिजनों ने हंगामा कर दिया। साथ ही डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि डॉक्टर ने बच्ची के कई टेस्ट कराए थे और रिपोर्ट में स्वस्थ बताया था, लेकिन फिर भी बच्ची की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से वार्ता कर शांत कराया। इसके बाद परिजन बच्ची का शव लेकर अस्पताल से घर चले गए। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी अमरजीत सिंह ने बच्ची के परिजनों को समझाकर अस्पताल से भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें