फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर रस्सी से लटका मिला कारखाने मालिक का शव

विज्ञापन
कलियर में पेड़ से लटके हुए मिले शव के बाद मामले की जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
कारखाना मालिक का शव संदिग्ध हालात में सड़क किनारे पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कलियर में दोनों गंगनहरों के बीच दरगाह पीर गैब साहब के पास बृहस्पतिवार करीब दो बजे कुछ लोगों ने पेड़ पर युवक का शव रस्सी से लटका देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रशिक्षु सीओ नताशा सिंह, एसओ धर्मेंद्र राठी, एसआई मोहम्मद आमिर खान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर कपड़ों की तलाशी ली। जेब से आधार कार्ड, पेन कार्ड, दो एटीएम कार्ड, कुछ नकदी समेत अन्य सामान मिला। आधार के आधार पर मृतक की पहचान फरमान (35) पुत्र फजलुर्रहमान निवासी जौरासी जबरदस्तपुर, रुड़की के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह गांव में चप्पल-जूते बनाने का कारखाना चलाते थे। करीब पांच महीने पहले मस्जिद में इमाम भी थे। प्रशिक्षु सीओ नताशा सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें