फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति के सचिव के प्रमाणपत्रों में मिली गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षिक प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर मामले की जांच कर रहे अपर जिला अधिकारी ने मोहम्मदपुर बुजुर्ग सहकारी समिति के सचिव के खिलाफ एफआईआर की सिफारिश की है। समिति के निदेशक के आरोप के बाद उनके प्रमाणपत्रों की जांच चल रही थी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर निवासी श्याम नारायण यादव पुत्र रामदेव यादव रुड़की में रहते हैं। वह वर्ष 1980 में किसान सेवा सहकारी समिति मोहम्मदपुर बुजुर्ग में तकनीकी अधिकारी के पद पर नियुक्त हुए थे। बाद में पदोन्नति कर उन्हें सचिव बनाया गया था। पिछले दिनों समिति के निदेशक रजनीश कुमार ने विभाग में शिकायत की थी कि उनकी जन्मतिथि वर्ष 1957 है। लिहाजा उन्हें वर्ष 2017 में सेवानिवृत्त होना चाहिए था। निदेशक का आरोप था कि उन्होंने शैक्षिक दस्तावेजों में गड़बड़ी कर अपनी जन्मतिथि 1959 कर ली है। इसलिए वह अभी भी सेवा विस्तार का लाभ ले रहे हैं। जिला सहायक निबंधक के आदेश पर अपर जिला अधिकारी आरएस पाल ने मामले की जांच की तो पता चला कि शिकायतकर्ता ने यूपी के आंबेडकर नगर स्थित एसएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की ओर से जारी प्रमाणपत्र में जन्मतिथि एक अक्तूबर 1957 दर्शाई है। जांच अधिकारी ने सचिव को शैक्षिक दस्तावेजों में गड़बड़ी का दोषी मानते हुए जांच रिपोर्ट विभाग को भेज दी। उन्होंने शिकायतकर्ता को सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए भी अधिकृत किया है। इसके बाद समिति के निदेशक रजनीश कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उधर, कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें