फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह सौ बीघा जमीन पर कर रखा है अवैध कब्जा

विज्ञापन
लक्सर क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर खड़ी गन्ने की फसल। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
दो साल पहले हुए सर्वे के मुताबिक ग्राम समाज की करीब 1500 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद प्रशासन भूमि को कब्जा मुक्त नहीं करा रहा है। एसडीएम का कहना है कि लक्सर और बिजनौर के तहसीलदार मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मिर्जापुर निवासी विकित कुमार ने एसडीएम वैभव गुप्ता से मुलाकात कर बताया कि भूमि पर अवैध कब्जा होने की वह लगातार शिकायत करते आ रहे हैं। जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री समेत तमाम अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया, लेकिन किसी भी अधिकारी ने अवैध कब्जे को मुक्त कराने की जहमत नहीं उठाई। इसके चलते अवैध कब्जाधारियों के हौसले बुलंद हैं। एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत मिर्जापुर की 1500 बीघा जमीन पर कब्जे का मामला संज्ञान में है। तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश के बिजनौर के तहसीलदार से संपर्क कर वह जांच करेंगे। उधर, तहसीलदार मुकेश चंद्र ने बताया कि बिजनौर के तहसीलदार से उनका संपर्क हो गया है। जल्द ही तिथि निश्चित कर पैमाइश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें