फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी न होने पर एसडीएम दफ्तार के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
भगवानपुर तहसील में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीणों व भाकियू रोड गुट के कार्यकर्त? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन रोड़ गुट के बैनर तले धीरमजरा गांव के लोगों ने गांव में पानी की निकासी नहीं होने पर एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द ही पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन रोड़ गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्म सिंह ने कहा कि गांव में पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार साल से ग्रामीण जलनिकासी की समस्या झेल रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से स्थानीय प्रशासन ने शिकायत कर जल निकासी की मांग की गई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया।
उन्होंने कहा कि गांव की पानी की निकासी के समस्या के समाधान के लिए यूनियन की ओर से पूरा प्रयास किया जाएगा। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस दौरान एसडीएम वैभव गुप्ता को ज्ञापन भी सौंपा। वहीं, एसडीएम वैभव गुप्ता के निर्देश पर तहसीलदार गिरीशचंद त्रिपाठी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने जल्द ही नाला निर्माण होने की बात कही। तहसीलदार ने बताया कि विधायक निधि से नाला निर्माण के लिए 12 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत है। जल्द ही नाला निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान आचार्य घनश्याम, रवि कुमार, रामदास, अंकित सैनी, राजेश सैनी, शोभाराम, संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुशवाह, प्रदीप त्यागी, दीपक, इंद्र सिंह, पवन, अनीस प्रधान, कारी शहजाद एवं रियासत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें