फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गंगा, सोलानी और बाणगंगा के तटबंधों की मरम्मत की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और सिंचाई विभाग के सचिव को पत्र भेजकर वर्ष 2017 से टूटे पड़े गंगा, सोलानी और बाणगंगा नदियों के तटबंधों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मरम्मत कराने का सर्वाधिक अनुकूल समय है। ऐसा न होने पर बरसात में फिर बड़े पैमाने पर जन-धन का नुकसान होना तय है।
विज्ञापन




किसान कुशलपाल, कर्म सिंह, कलम सिंह, रहतू सिंह, बृजेश कुमार, मदन सिंह, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने पत्र में उल्लेख किया कि खानपुर क्षेत्र से होकर तीनों नदियां बहती हैं। बरसात के दौरान इनमें आने वाला बाढ़ का पानी टूटे तटबंधों से खेतों में घुस जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2017 से जर्जर पड़े तटबंध बाढ़ के पानी का दबाव झेल नहीं पाते। इस कारण हर साल सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों बीघा कृषि भूमि बाढ़ में समा जाती है। इस वर्ष भी बाढ़ के पानी ने गन्ना और पशुओं के हरे चारे की अधिकतर फसलें पूरी तरह नष्ट कर दीं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि बरसात से पहले तीनों नदियों के तटबंधों की मजबूती और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर कराया जाए ताकि किसानों को हर वर्ष आने वाली बाढ़ की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें