फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लक्सर शुगर मिल ने गन्ना मूल्य के अंतर का भुगतान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना मूल्य घोषित होने के बाद लक्सर शुगर मिल ने किसानों को गन्ना मूल्य के अंतर का भुगतान भी जारी कर दिया है। मिल प्रबंधन की ओर से 4.82 करोड़ की राशि के चेक गन्ना समितियों को जारी किए गए हैं। चालू पेराई सत्र में मिल प्रबंधन अब तक 65.92 करोड़ का भुगतान कर चुका है।
विज्ञापन




सात नवंबर से आरंभ हुए वर्तमान पेराई सत्र में मिल प्रबंधन ने 25 नवंबर तक का गन्ना भुगतान चार दिसंबर को कर दिया था। शुगर मिल के यूनिट हेड एसपी सिंह ने बताया कि मिल ने 7 से 25 नवंबर तक 16.40 क्विंटल गन्ने की खरीद की है। पिछले पेराई सत्र के 375 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मिल ने 61.1 करोड़ का भुगतान किसानों को कर दिया था।

अब शासन की ओर से न्यूनतम गन्ना मूल्य निर्धारित किए जाने के बाद हुई 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि के बाद मिल प्रबंधन ने इस अंतर का 4.82 करोड़ का भुगतान भी किसानों को जारी कर दिया है। मंगलवार को मिल प्रबंधन की ओर से गन्ना समितियों को चेक जारी कर दिए गए।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि किसानों को समयबद्ध भुगतान किया जा रहा है। चालू पेराई सत्र में एक माह के भीतर तीन बार किसानों को भुगतान जारी किया गया है। यूनिट हेड एसपी सिंह ने किसानों से साफ-सुथरे गन्ने की आपूर्ति करने और मिल के सहयोग की अपील की। वहीं, लक्सर गन्ना समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि शीघ्र ही किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें