फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्रवधु के परिजनों ने ससुरालियों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। पुत्रवधू के परिजनों ने उसके ससुरालियों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में ससुराल पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पूर्वी अंबर तालाब निवासी गुल हुसैन ने बताया कि उनके बेटे गुल रिहान का निकाह हिना निवासी मोहल्ला घोसियान जैन डिग्री कॉलेज के पास सहारनपुर के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही दंपती में विवाद चला आ रहा है। विवाद के निपटारे के लिए पांच जुलाई की शाम को रामपुर गांव में दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी। इस बीच दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि पुत्रवधू पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीचबचाव कराने आए लोगों से भी अभद्रता कर दी।
शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। हमले में गुल रिहान, सलमा और गुल बहार घायल हो गए थे। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उनका उपचार चल रहा था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि नदीम, नईम, खय्याम निवासी रामपुर, रुड़की और सलीम व समीर निवासी घोसियान जिला सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें