लंढौरा। कस्बे में राजकीय इंटर कालेज के सामने एक निर्माणाधीन मकान में रंगरलियां मनाने की सूचना पर पुलिस ने आधी रात छापा मारा। दबिश से पहले युवक भाग निकला। जबकि लक्सर क्षेत्र की एक महिला पकड़ में आ गई। लिखित तौर पर माफी मांगने पर पुलिस ने दिन में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
लंढौरा में कस्बे के एक निर्माणाधीन मकान में आधी रात संदिग्ध गतिविधियां भांपकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। चौकी प्रभारी मदनमोहन भट्ट ने छापा मारा तो आरोपी भाग निकला। जबकि पकड़ी गई महिला ने पुलिस को बताया कि वह धागा बांधने कलियर गई थी। जहां लंढौरा का एक व्यक्ति उसे मिला था। रात होने पर घर छोड़ने का हवाला देते हुए वह अपने साथ ले आया। वहीं तथ्यों की पड़ताल में महिला की कहानी पुलिस के गले नहीं उतरी। नाम पता पूछने के बाद उसके परिजनों को लंढौरा पुलिस चौकी बुलवाया गया। लिखित माफी मांगने पर महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।