कोतवाली के ठीक पीछे व पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बगल में स्थित एक
कांफैक्शनरी की दुकान और पास में ही एक सूने मकान को चोरों ने एक ही रात
में निशाना बनाकर लाखों का माल साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार व गृहस्वामी
ने कोतवाली में तहरीर दी हैं।
लौना रोड स्थित मुहल्ला नया खंडेराव में
कोतवाली के पीछे तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बगल में कृष्णमुरारी
की कांफैक्शनरी की दुकान है। शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने उक्त दुकान को
निशाना बनाते हुए जैक लगाकर शटर उठा लिया तथा लगभग 30 हजार रुपये का सामान
चुरा ले गए। सुबह जब लोग मार्निंग वाक पर गए तो शटर टूटा देख दुकानदार को
सूचना दी। दुकानदार ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। लौना रोड पर ही
उक्त दुकान के पास में ही महेशचंद्र गुप्ता का मकान है। इसमें कृष्णपाल
किराए पर रहते हैं। शनिवार को वह अपने परिवार सहित एक विवाह में शामिल होने
के लिए बाहर
गए थे। तभी चोर पीछे से उनके घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए
और कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 45 हजार रुपये नकद सहित लगभग
डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेवरात पार कर ले गए। सुबह जब वह घर वापस आए तो
उन्होंने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने दोनों
घटनास्थलों का मुआयना कर कार्रवाई शुरू की।