फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के चेहरे पर कहीं केमिकल तो नहीं फेंका

Sun, 29 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो्/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। उत्तराखंड यूपी बॉर्डर से मिले महिला के शव की तीसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह भी माना जा रहा है कि महिला के चेहरे पर केमिकल जैसी कोई चीज डाली गई है। बहरहाल पुलिस शिनाख्त कराते हुए मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन


भगवानपुर में मंडावर चेक पोस्ट पर बुधवार को सड़क किनारे एक गड्डे में करीब 24 वर्षीय महिला का शव मिला था। सिर पर चोट के निशान मिलने पर हत्या कर शव फेंकने की बात प्रथम दृष्टया पुलिस मानकर चल रही है। शनिवार को भी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। शनिवार को कुछ फोन पुलिस को जरूर आए।

जिनमें यूपी से बात कर रहे लोगों ने महिला का हुलिये की विस्तार से जानकारी ली। बाद में महिला को पहचानने से इंकार कर दिया। ऐसे में चेहरे पर केमिकल जैसी कोई चीज डालने की बात भी सामने आ रही है। थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चल पाएगा। महिला की शिनाख्त के प्रयास लगातार रही है। सहारनपुर पुलिस से भी मदद मांगी गई है। औद्योगिक क्षेत्र में भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें