फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती से कई बार दुष्कर्म किया। इस बीच युवती दो बार गर्भवती हो गई। युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी युवक ने उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मारपीट कर दी और शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि युवक के दो भाइयों ने भी युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी युवक और उसके दोनों भाइयों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव की युवती पड़ोस के गांव में अपने नानी के घर दो साल पहले आई थी। जहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी करने का झांसा दिया। शादी करने का झांसा देकर युवक ने युवती से कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस बीच युवती दो बार गर्भवती हो गई। युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी आरोपी युवक शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करता रहा। इस बीच युवती ने शादी करने का दोबारा दबाव बनाया तो वह एक दिन उसके घर के पास आया और बहाने से गाड़ी में बैठाकर ले गया। इस दौरान गाड़ी में उसे दो भाई भी मौजूद थे। गांव से कुछ दूरी पर गाड़ी निकलने के बाद आरोपी युवक के दोनों भाइयों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। युवक इसके बाद उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे देहरादून ले गया और उसे छोड़कर फरार हो गया। युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और पूरी जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित युवती परिजनों संग कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपी जावेद के खिलाफ दुष्कर्म और उसके दो भाइयों मुर्सलीन व प्रवेज के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें