फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलियर में महिला से गैंगरेप में चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। डेढ़ साल पहले कलियर क्षेत्र में मध्यप्रदेश के खंडक की महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। हालांकि इस मामले में पुलिस के हाथ अब तक भी कोई आरोपी हत्थे नहीं चढ़ पाया है। पुलिस ने इस मामले में मौके से बरामद पहचान पत्र व पर्स के आधार पर जांच की, लेकिन कोई सबूत हाथ नहीं लग पाया। ‘अमर उजाला’ में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने पर पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

वर्ष 2016 दिसंबर माह में मध्यप्रदेश के खंडक की रहने वाली एक महिला कलियर में जियारत के लिए आई थी। इस बीच महिला से अब्दाल साहब दरगाह के समीप जंगल में आरोपियों ने गैंगरेप किया था। महिला के शोर मचाने पर आरोपी अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। मौके पर पहुंचे लोगों को महिला अर्धनग्न हालत में मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने इस मामले पर पर्दा डालने के लिए मामला छेड़छाड़ का बताते हुए दबाने का प्रयास किया था। ‘अमर उजाला’ में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने पर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने खुद घटना स्थल पर जाकर मौका मुआयना किया था। पुलिस को मौके से एक पर्स व मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक का पहचान पत्र मिला था। पुलिस ने इस मामले में चश्मदीद की तहरीर पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कलियर से लेकर मुजफ्फरनगर तक जांच की, लेकिन कोई भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़ पाया। सीओ एसके सिंह ने बताया कि कलियर में मध्यप्रदेश की महिला से गैंगरेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें