फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों के साथ मिलकर मां-भाई से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। एक बड़े भाई ने अपने ससुरालियों के साथ मिलकर छोटे भाई और मां के साथ मारपीट कर दी। दोनों को घायल कर घर से निकाल दिया और घर पर कब्जा कर लिया। आरोपी ने दोबारा घर में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मां-बेटे ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पति की कुछ माह पहले मौत हो गई है। पति की मौत के बाद से उसका बड़ा बेटा अपनी ससुराल वालों के कहने में चल रहा है। आरोप है कि वह जबरन उसे और छोटे बेटे को घर से बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है। विरोध करने पर अपने ससुरालियों को बुलाकर धमकी दिलवाता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात बड़े बेटे ने अपने ससुरालियों को घर पर बुला लिया और छोटे बेटे के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर ससुरालियों के साथ मिलकर मां से भी मारपीट की। इसके बाद जबरन मां और छोटे भाई को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने महिला को आश्वासन दिया कि मामले में जांच की जा रही है। जो भी सच्चाई होगी उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें