फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने होने वाले जेठ संग की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर। खानपुर-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित एक गांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी ने अपने होने वाले रिश्ते के जेठ के साथ मुजफ्फरनगर के एक गांव के जंगल में जाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खानपुर-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का रिश्ता मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव निवासी एक युवक से किया था। बताया जाता है कि युवती और युवक के परिवार में पहले से ही दूर की रिश्तेदारी थी। शादी की तारीख भी तय हो चुकी थी। इसी दौरान तीन दिन पहले युवती का होने वाला जेठ उसके घर पहुंच गया और युवती के परिजनों से शादी के लिए लहंगा तैयार करवाने की बात कही। युवक ने लहंगे की नाप के लिए युवती को मुजफ्फरनगर ले जाने की बात कही। इस पर परिजनों ने उसे जेठ के साथ भेज दिया। देर शाम युवती के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने युवती के होने वाले ससुराल में फोन कर जानकारी दी। ससुरालियों ने लहंगे की खरीद संबंधी काम के लिए युवती के जेठ को भेजे जाने की बात से इंकार कर दिया। इसके बाद युवती के परिजन मुजफ्फरनगर पहुंचे और पूरी जानकारी दी। इसी बीच युवक के परिजनों को पुरकाजी पुलिस ने फोन पर जानकारी दी कि उनके बेटे और एक युवती ने हरिनगर गांव के जंगल में आत्महत्या कर ली है। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। खानपुर एसओ दिल मोहन ने बताया कि की जानकारी मिली थी। आत्महत्या करने का मामला यूपी का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें