फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल पहले फरार अपहरणकर्ता पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। कारोबारी का फिरौती वसूलने के इरादे से किए गए अपहरण के मामले में 25 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। अपहरण के आरोपी को कोर्ट पहले ही उम्र कैद की सजा सुना चुकी है।
विज्ञापन

एसएसआई रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकोढा खुर्द गांव निवासी एक कारोबारी का पच्चीस वर्ष पहले बदमाशों ने लक्सर से अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद बदमाशों ने उसके परिवार से फिरौती वसूलने की कोशिश भी की थी, लेकिन फिरौती की रकम बदमाशों तक पहुंचने से पहले ही पुलिस ने कारोबारी को बदमाशों के चंगुल से मुक्त करा लिया था। इस मामले मे पुलिस ने कई लोगों को जेल भेजा था। घटना के लगभग आठ वर्ष बाद कोर्ट ने कारोबारी का अपहरण करने के सभी आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। पुलिस ने उन्हें जेल भी भेज दिया था। अपहरण की इस वारदात में गुलाब पुत्र इंदिरा निवासी प्रतापपुर थाना लक्सर भी शामिल था। अभियुक्त गुलाब पच्चीस वर्ष पहले ही घटना के बाद फरार हो गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बीती रात कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि अभियुक्त रायसी से अपने गांव प्रतापपुर की ओर जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआईर णवीर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें