फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी विवाद में देवरानी और जेठानी में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। लंबे समय से देवरानी और जेठानी में चले आ रहे प्रॉपर्टी विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। देवरानी और जेठानी में जमकर मारपीट हो गई। इतना ही नहीं दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। इससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुश्किल से दोनों को शांत कराया। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सोलानीपुरम निवासी देवरानी और जेठानी में प्रॉपर्टी को लेकर पुराना विवाद है। दोनों ही प्रॉपर्टी पर अपना-अपना हक जता रही हैं और कब्जा मांग रही हैं। शुक्रवार को एक बार फिर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे से गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। साथ ही एक-दूसरे को घर से बाहर निकालने का प्रयास किया। इस बीच दोनों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को शांत कराया। इसके बाद दोनों कोतवाली पहुंचीं और एक-दूसरे पर आरोप लगाकर तहरीर दी। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि दोनों का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों की तहरीर पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें