फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ममता के खिलाफ सोशल मीडिया पर डाली अभद्र पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर। सोशल मीडिया पर किसी ने विधायक ममता राकेश के खिलाफ अभद्र पोस्ट करते हुए उनकी ओर से देशद्रोह के मामले में पकड़े गए युवक की सिफारिश करने की पोस्ट भी वायरल कर दी। साथ ही विधायक का पुतला फूंकने की पोस्ट भी वायरल की। विधायक को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने थाने पहुंचकर पोस्ट डालने वाले के खिलाफ तहरीर दी। साथ कहा कि कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भगवानपुर विधायक ममता राकेश के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो गई। पोस्ट में एक युवक ने आरोप लगाया कि जिस युवक को देशद्रोह के मामले में भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, विधायक उसे छुड़ाने का प्रयास कर रही हैं। इस पोस्ट के साथ युवक ने विधायक का मंगलवार को पुतला फूंकने की पोस्ट भी वायरल की। इसकी जानकारी विधायक ममता राकेश को उनके समर्थकों ने दी। विधायक ममता राकेश ने सोमवार शाम थाने पहुंचकर पोस्ट वायरल करने के खिलाफ के तहरीर दी। साथ ही कहा कि कुछ लोग उनकी छवि धूमिल करना चाहते हैं। इसलिए वह सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर रहे हैं। कहा कि उन्होंने किसी देशद्रोही के आरोपी को छुड़ाने के लिए सिफारिश नहीं की। उन्होंने कहा कि जिसने भी उनकी छवि धूमिल करने की साजिश की है, उसके खिलाफ वह मानहानि का दावा करेंगी। साथ ही पुलिस के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उनकी छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगी। उधर, एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें