नारसन। झबरेड़ा-नारसन मार्ग पर एक ट्रक ने बाइकर्स को कुचल दिया। सूचना पर पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां, इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को सीज कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि नारसन कस्बे से झबरेड़ा रोड पर टिकोला कलां गांव के पास एक ट्रक ने रविवार दोपहर 2:30 बजे बाइकर्स को पीछे से टक्कर मार कर कुचल दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। अचौकी प्रभारी मदन मोहन भट्ट ने बताया मृतक की पहचान ग्राम कोरवा देवबंद जिला सहारनपुर निवासी नरेश कुमार (35) पुत्र हुकमा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जौनपुर यूपी निवासी ट्रक चालक कन्हैया को गिरफ्तार कर ट्रक को सीज कर दिया गया है।