फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन का काम शुरू करने पहुंचे अधिकारियों को झेलना पड़ा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा। भिस्तीपुर गांव में रुड़की-देवबंद रेलवे लाइन का काम शुरू करने पहुंचे रेलवे के अधिकारियों को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों की मांग थी कि भूमि अधिग्रहण को लेकर नौकरी और पास के गांवों के बराबर मुआवजा दिया जाए। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने काम शुरू करने दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रेलवे विभाग के अधिकारी भिस्तीपुर गांव में रेलवे लाइन का काम शुरू करने पहुंचे। सूचना मिलने पर काफी ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। ग्रामीण विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना था कि भूमि अधिग्रहण के एवज में सरकारी नौकरी दी जाए। वहीं ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि पास के गांवों के ग्रामीणों को अधिक मुआवजा दिया गया है। उनके गांव को भी पास के गांव के सापेक्ष मुआवजा दिया जाए। मामला बढ़ता देख भारी पुलिस फोर्स को बुलाया गया। घंटों बाद दोनों पक्षों की वार्ता हुई। जिसमें अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासत किया कि वह अपनी मांगों को लिखित तौर पर विभाग को सौंपे। हंगामा किसी समस्या का हल नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने किसी तरह ग्रामीणों को मनाया। जिसके बाद काम शुरू हो सका। इस दौरान थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान, मोहम्मद शराफत, वसीम, कालू, यशपाल, राजू, संजय, युसूफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें