फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा तस्कर को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाने की पुलिस ने गुरुवार की दोपहर अमारी गांव के पास से असलहा तस्कर को दबोचा। आरोपी के पास से पांच असलहा बरामद होने पर पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान किया। इस का खुलासा सीओ नगर राजकुमार ने देर शाम अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता करके किया। सीओ ने बताया कि असलहा तस्कर हरेंद्र यादव पुत्र भृगुनाथ यादव दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के सनेहपुर गांव का निवासी है। वह असलहा खरीदने और बेचने का काम करता है। इस बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्वाट टीम ने आरोपी को सरायलखंसी थ्ज्ञाना क्षेत्र के अमारी गांव के पास से दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी हरेंद्र के पास से बारह बोर के दो, 315 बोर के दो तथा 32 बोर का एक पिस्टल बरामद हुआ। सीओ के अनुसार आरोपी बरामद हुए असलहें की सप्लाई करने के लिए जा रहा था। तभी दबोचा गया। पुलिस ने हरेंद्र का संबंधित धाराओं में चालान कर उसे जेल रवाना करने के लिए कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें