फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधेश्याम की हत्या और अश्विनी से लूट का हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों से की गई अलग-अलग पूछताछ में कई राज बेपर्दा हुए हैं। मुजफ्फरनगर निवासी दोनों बदमाशों ने कबूल किया कि उन्होंने हरिद्वार जिले के साथ-साथ पश्चिमी यूपी में कई वारदातों को अंजाम दिया। सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी राधेश्याम से उन्होंने पहले तीन लाख रुपये लूटे, फिर उसकी गोली मारकर हत्या की। बैंक प्रतिनिधि अश्विनी से भी डेढ़ लाख रुपये उन्होंने ही लूटे।
विज्ञापन

सोमवार शाम पुलिस ने सोलानी पुल के पास चेकिंग अभियान के दौरान बाइकसवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन दोनों बदमाश गाधारोणा गांव के पास गन्ने के एक खेत में घुस गए थे। मुठभेड़ में एक बदमाश सोनू उर्फ आकाश (निवासी कल्याणपुरी रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर) गोली लगने से घायल हो गया था। जबकि दूसरे बदमाश सोनू उर्फ मोनू (निवासी कस्बा बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने लक्सर कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान जनपद के कई थानों में दोनों बदमाशों द्वारा की लूट की वारदातों का खुलासा किया। बताया कि 26 दिसंबर को भुरनी खतीरपुर गांव के सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी राधेश्याम से इन्हीं दोनों बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर राधेश्याम की गोली मारकर इन्होंने हत्या कर दी थी। 17 नवंबर को कोतवाली क्षेत्र के सीधडू निवासी स्टेट बैंक के प्रतिनिधि अश्वनी से एक लाख तीस हजार रुपये लूट लिए थे। 15 नवंबर को इन्होंने पथरी थाना क्षेत्र में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी फाइनेंसर सोनू से साढ़े सात हजार रुपये हड़प लिए थे। जबकि बदमाश सोनू का लूटा बैग व लैपटॉप निकाल कर बैग जंगल में फेंक गए थे। जबकि बैग में रखे साढ़े 44 हजार रुपये पर इनकी नजर न पड़ने से वह राशि बैग में रह गई थी। इसके अलावा भी दोनों बदमाशों के खिलाफ सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के कई थानों में 24 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि घायल सोनू उर्फ आकाश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उससे पुलिस ने अस्पताल में ही पूछताछ की है। जबकि सोनू उर्फ मोनू को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
खुलासा करने वाली टीम में
लक्सर के कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा, मंगलौर के कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा, सीआईयू शाखा प्रभारी प्रदीप बिष्ट के अलावा दरोगा मनोज सिरोला, आशुतोष चौहान, बीरेंद्र सिंह नेगी, आमिर खान, देवेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, ओमकांत भूषण, कांस्टेबल दीपक चौधरी, बलबीर, मनोज मलिक, सुनील कुमार, अनूप सिंह, नसीमुद्दीन, होमगार्ड विजेंदर के अलावा सिपाही मनोज कुमार, शशिकांत, मनोज और लाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बरामद सामान
32 बोर पिस्टल तीन कारतूस, 1300 रुपये, एक मोबाइल, सोनू उर्फ आकाश के कब्जे से बरामद किया है। इसके अलावा सोनू उर्फ मोनू के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस, सात सौ रुपये, मोबाइल फोन, 46500 रुपये, लूटा गया मोबाइल, एक पंचिंग मशीन, भगवानपुर से लुटी एक बाइक और एक बैंक पासबुक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें