फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पांच लोगों को असलहों के साथ किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। सिंचाई के दौरान मेढ़ टूटकर पानी दूसरे के खेत में घुसने से रणसुरा गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष होते-होते टल गया। दोनों पक्ष जैसे ही हथियार लेकर आमने-सामने आए सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों को असलहों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा निवासी मोहब्बत व मसीता की जंगल में कृषि भूमि आस-पास है। बताया जाता है कि मसीता ने गन्ने की बुवाई के लिए अपना खेत तैयार किया हुआ था। इसी बीच मोहब्बत पक्ष के लोगों ने जब अपने खेत में सिंचाई की तो मेढ़ टूटकर पानी मसीता के खेत में चला गया। इसकी जानकारी शनिवार को मसीता पक्ष के लोगों को हुई तो मोहब्बत पक्ष के लोगों के साथ इनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग अपने-अपने लाइसेंसी बंदूक, तमंचे, कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इससे पहले दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष होता। सूचना पर लक्सर कोतवाली से एसएसआई राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और हुसैन, गुलजार, इरफान, परवस व सनव्वर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने परवस व सनव्वर के पास से लाइसेंसी बंदूक, एक देसी तमंचा 33 कारतूस बरामद किए हैं। जबकि दूसरे पक्ष के कब्जे से पुलिस ने पाठल, फरसा एवं कुल्हाड़ी आदि हथियार बरामद किए हैं। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें