फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने ग्रामीणों पर फेंका तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंगलौर। लिब्बरहेड़ी में ई-रिक्शा से खेत में जा रहे तीन ग्रामीणों पर बाइकसवार नकाबपोश दो बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। राहगीरों ने तीनों घायलों को पास के एक क्लिनिक में भर्ती कराया, लेकिन एक ग्रामीण की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

रविवार को लिब्बरहेड़ी निवासी रजत अपनी ई-रिक्शा में सोहन (60) और शिवांग (13) के साथ खेत की ओर जा रहा था। गांव से बाहर निकलने पर एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने तीनों पर तेजाब फेंका और फरार हो गए। इनमें से सोहन की आंख पर तेजाब गिरा, जबकि रजत और शिवांग पर इसके छींटे पड़े। घटना के साथ ही मौके पर राहगीर एकत्रित हो गए। आननफानन में तीनों घायलों को पास के एक निजी क्लिनिक ले जाया गया। इसी बीच सूचना पर परिजन और पुलिस भी पहुंच गई। सोहन की हालात गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही आरोपियों की शिनाख्त के लिए कुछ दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसएसआई अजय कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। तेजाब फेंकने की वजह क्या रही, इसका पता लगाया जा रहा है। सरेआम ग्रामीणों पर तेजाब फेंकने की घटना से क्षेत्रवासी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें