फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जीपीएस संचालित स्कूल बस का काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एआरटीओ ने शहर में दौड़ने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान पांच वाहनों को सीज करने के साथ ही 26 वाहनों के चालान काटे गए। एआरटीओ को एक स्कूली बस में न तो जीपीएस सिस्टम मिला और न ही फिटनेस। इस पर स्कूली बस का चालान कर दिया गया। चेकिंग अभियान से डग्गामार वाहन चालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

शहर में हाईवे से लेकर गलियों तक में डग्गामार वाहन फर्राटा भर रहे हैं। इतना ही नहीं रोडवेज बस स्टैंड के पास ही डग्गामार वाहनों ने अपना अड्डा बना लिया है। बस स्टैंड के सामने ही वे सवारियां भरते और उतारते हैं। डग्गामार वाहन चालकों की मनमानी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मंगलवार को एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। गणेशपुर पुल के पास हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान एआरटीओ ने पांच वाहनों की सीज कर 26 के चालान काटे। इस दौरान एआरटीओ ने एक स्कूल बस को रोक कर चेकिंग तो सामने आया कि बस की न तो फिटनेस हुई है और न ही जीपीएस लगा था। एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा ने बताया कि बस में 32 बच्चे सवार थे। फिटनेस और जीपीएस सिस्टम नहीं होने पर बस का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें