फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख की स्मैक के साथ एक युवक धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। पुलिस ने एक युवक को 20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। साथ ही युवक के संपर्क में रहने वालों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को पिछले कई दिनों से मच्छी मोहल्ले में एक युवक के स्मैक बेचने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर पुलिस युवक पर नजर रख रही थी। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक सोलानी नदी के पास खड़ा होकर स्मैक बेचने की फिराक में है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को धर दबोचा। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। तलाशी में उसके पास से करीब 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। स्मैक की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी इमरान निवासी मच्छी मोहल्ला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि युवक के संपर्क में रहने वालों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई विनोद रावत, अरविंद और दिनेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें