फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर बुग्गावाला एसओ पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की/बुग्गावाला। अवैध खनन की वीडियो वायरल होने के बाद बुग्गावाला एसओ पर आखिरकार गाज गिर ही गई। एसएसपी ने एसओ बुग्गावाला नंद किशोर ग्वाड़ी का कद और पद दोनों कम करते हुए उन्हें सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज बनाया है जबकि बुग्गावाला थाने में उनकी जगह एसओ झबरेड़ा को भेजा गया है। वहीं, अवैध खनन के मामले में पिछले दिनों लाइन हाजिर होने के बाद थाने का मोह नहीं छोड़ रहे सिपाही की भी पुलिस लाइन रवानगी हो गई है।
विज्ञापन

बुग्गावाला थाना क्षेत्र की सुकरो और चिल्लावाली नदी में अवैध खनन जोरों पर था। इसकी शिकायत लगातार एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी तक पहुंच रही थी। इस बीच मामले ने तब तूल पकड़ लिया था, जब अवैध खनन की एक वीडियो वायरल हुई। वीडियो में रात के समय नदी में अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिख रही थी। साथ ही एक व्यक्ति की आवाज भी सुनाई दे रही थी, जो अवैध खनन की सूचना थाने में देने और पुलिस के न पहुंचने की बात बोल रहा था। इतना ही नहीं दो सिपाहियों के नाम लेते हुए कह रहा था कि इनकी ही मिलीभगत पर अवैध खनन चल रहा है। इन सिपाहियों पर आरोप लगाते हुए उसने कहा था कि इनकी मिलीभगत पर दो लाख रुपये में पूरी रात अवैध खनन चल रहा है। वायरल वीडियो पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंची थी।
बताया जा रहा है कि अवैध खनन की शिकायतों और अवैध खनन की वायरल वीडियो पर एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने गंभीरता से लेते हुए एसओ बुग्गावाला का तबादला किया है। एसएसपी ने शनिवार को एसओ नंद किशोर को हटाकर उनकी जगह एसओ झबरेड़ा कमल मोहन भंडारी को भेजा है। हालांकि, एसएसपी ने जिले में कई पुलिस चौकियों पर भी फेरबदल किया है, लेकिन चर्चा है कि एसओ ग्वाड़ी पर अवैध खनन की गाज गिरी है। वहीं, एसएसपी ने पिछले दिनों अवैध खनन की शिकायत पर लाइन हाजिर किए गए सिपाही को भी शीघ्र थाने से पुलिस लाइन में आमद कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सिपाही ने शनिवार को पुलिस लाइन में आमद करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें