फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर के घर से लाइसेंसी पिस्टल और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एक प्रॉपर्टी डीलर के मकान से दिनदहाड़े नकदी, जेवर और लाइसेंसी पिस्टल चोरी हो गई। वारदात की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ के साथ आसपास लगे सीसीटीवी फु टेज खांगाली। बाद में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी जितेंद्र पुत्र ईशम सिंह प्रॉपर्टी डीलर हैं। मंगलवार को वह किसी काम से बाहर गए थे, जबकि उनकी पत्नी घर पर थी। दोपहर को उनकी पत्नी घर के पास ही एक दुकान से कुछ सामान खरीदने गई थीं। इधर, मकान का दरवाजा खुला रह गया था। इस बीच चोरों ने एक लाइसेंसी पिस्टल, जेवर और हजारों रुपये चोरी कर लिए। प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी घर लौटी चोरी की जानकारी हुई। घर के अंदर पूरा सामान बिखरा था और आलामारी भी खुली थी। नकदी और जेवर गायब थे। उन्होंने तत्काल अपने पति को सूचना दी। आननफानन प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की और घर पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पीड़ित ने तहरीर दी है। वहीं, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें