फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला को कोर्ट में पेश किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। चिकित्सक से रंगदारी मांगने के मामले में जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को रामनगर की कोर्ट में पेश किया गया। उसके बाद हरिद्वार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. एनडी अरोड़ा से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने 10 नवंबर को कुख्यात राठी की मां राजबाला को उसके गांव टीकरी (बागपत) से गिरफ्तार किया था। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने नारसन गांव के पास से एक पिस्टल बरामद की थी। इसके बाद राजबाला को हरिद्वार जेल में भेज दिया था। इसी के कुछ दिन बाद 20 नवंबर को कुख्यात देवपाल राणा की रामनगर कोर्ट में पेशी के दौरान कोर्ट परिसर मेें गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस पर पुलिस ने मौके से दो शूटरों को धर दबोचा था। जबकि तीसरे आरोपी को देहरादून की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इसी के तहत कड़ी सुरक्षा के बीच राजबाला को रामनगर कोर्ट में पेश किया गया। सीओ स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर तक राजबाला का न्यायिक रिमांड बढ़ा दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें