फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दूसरी शादी की तो कर लूंगी आत्मदाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पति द्वारा दूसरी शादी करने की जानकारी पर मायके में रह रही एक विवाहिता ने उपजिलाधिकारी से शादी रुकवाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो वह आत्मदाह कर लेगी।
विज्ञापन

निहंदपुर सुठारी निवासी विवाहिता शबाना खातून सोमवार को उप जिलाधिकारी लक्सर के कार्यालय में पहुंची और शिकायत की कि उसकी शादी गांव के वसीम अहमद से हुई थी। शादी के करीब एक महीने बाद उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग करते हुए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद शबाना ने अपने पति वसीम अहमद और उसके परिजनों पर दहेज की मांग करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए लक्सर कोतवाली और न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। तभी से शबाना अपने मायके वालों के साथ निहंदपुर सुठारी में रह रही है। शबाना का आरोप है कि उसका पति एक जनवरी को दूसरी शादी करने जा रहा है। शबाना ने उप जिलाधिकारी से मांग की कि वह पति को दूसरी शादी के लिए रोके। साथ ही चेतावनी दी यदि उसके पति की दूसरी शादी पर रोक नहीं लगाई तो वह आत्मदाह कर लेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें