फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के अवैध कारोबार को लेकर ग्रामीणों ने किया तहसील में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लक्सर। सुल्तानपुर आदमपुर गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने और चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है, लेकिन इसके खिलाफ अब ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर चौकी में प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस बाबत एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया गया कि रामपुर रायघटी, रणजीतपुर, अलावलपुर, फतवा समेत क्षेत्र के कई गांवों में अवैध शराब की बिक्री दिनरात की जा रही है। इसकी वजह से शराबी गांव में घूमकर महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसते रहते हैं। उन्होंने इस संबंध में कई बार चौकी में शिकायत की, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। ग्रामीणों ने चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अवैध शराब के कारोबारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम कौस्तुब मिश्र को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देते हुए ग्रामीणों को शांत कराया। ज्ञापन देने वालों में रविंदर, अनीश कुमार, जनेश्वर, राहुल, राजवती, दया देवी, भगवती देवी, सुनील, कुसुम देवी, सुनीता, कमलेश देवी, मुन्नी देवी, सोमवती, केला देवी, सुभाष, हरीश, कपिल, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें