फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की फर्जी सूचना पर हड़कंप, जांच में मामला चोरी का निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिरान कलियर। युवक का दिन दहाड़े अपहरण की सूचना पर पुलिस महकमें मेें हड़कंप मच गया। युवक की तलाश में पुलिस ने घंटों चेकिंग अभियान चलाया। युवक के पकड़े जाने पर मामला चोरी का निकला। कलियर पुलिस ने मामला गंगनहर पुलिस के हवाले कर दिया । युवक के मिलने पर ुपलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी सुरेश के घर से जानवर चोरी हो रहे थे। सुरेश को किसी ने सूचना दी कि उनके जानवर कृष्णा नगर रुड़की निवासी गौरव चोरी करता है। सुरेश अपने साथियों के साथ गौरव के पास पहुंच गया और गौरव से चोरी गए जानवरों की बाबत पूछताछ करने लगा। सुरेश ने उसे धमकाया तो उसने पूरी सच्चाई बता दी। गौरव ने बताया कि वह तेलीवाला निवासी भीम को जानवर बेच रहा है। जिस पर सुरेश अपने साथियों के साथ पिरानकलियर थाना के तेलीवाला गांव पहुंच गया और भीम को जबरन अपनी गाड़ी में डालकर लाने लगा। इसी बीच परिजनों ने पुलिस को भीम के अपहरण की सूचना दे दी। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने कलियर थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। घंटे भर से अधिक चले चेकिंग अभियान में पुलिस ने गाड़ी को कलियर में पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो मामला चोरी का निकला। असलियत उजागर होने के साथ ही पुलिस ने राहत की सांस ली। इस मामले में पहले ही सुरेश ने गंगनहर कोतवाली में अपनी शिकायत दर्ज करा रखी है। जिस पर कलियर पुलिस ने मामला गंगनहर पुलिस को सौंप दिया। देर शाम दोनों पक्ष गंगनहर कोतवाली में जमे हुए थे। पिरान कलियर थानाध्यक्ष ने बताया कि अपहरण की सूचना फर्जी थी। मामला चोरी का था। गंगनहर पुलिस के पास मामला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें