फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा डॉक्टर का नहीं लगा कोई सुराग

Fri, 15 Sep 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
इटावा।  होम्योपैथिक डॉक्टर के अपहरण के 48 घंटे के बाद भी उनका पता नहीं लग सका है। पुलिस ने उनकी तलाश में चार टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन


पत्ताबाग फ्रेंड्स कालोनी निवासी डॉ. ज्ञान प्रकाश पांडेय गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे घर से करहल(मैनपुरी) स्थित क्लीनिक  जाने के लिए निकले थे।

वह रास्ते से लापता हो गए। वह अपना मोबाइल भी घर पर ही भूल गए थे। जब सुबह 11:30 बजे तक क्लीनिक नहीं पहुंचे तो मरीजों के फोन आने शुरू हो गए।

इसपर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। शाम 5:05 बजे किसी ने उनकी पत्नी के मोबाइल पर फोन कर 55 लाख रुपये फिरौती मांगी। इसपर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में लग गई। जिस नंबर से फिरौती मांगी गई थी, वह स्विच आफ बता रहा है। देर रात एसएसपी वैभव कृष्ण ने परिजनों से पूछताछ कर उनकी तलाश में चार टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस फिरौती मांगने वाले नंबर को ट्रेस कर रही है।

पुलिस का मानना है कि घर से निकलने के बाद डॉक्टर को कोई मिल गया और वह उन्हें अपने साथ ले गया। डॉक्टर हमेशा बस से क्लीनिक जाते थे। यदि रास्ते में उनका अपहरण होता तो किसी को इसकी जानकारी होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें