अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। मस्जिद से नमाज पढ़ कर लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने लाठी- डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। भीड बढ़ता देख हमलावार भाग निकले। घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव निवासी फुरकान पुत्र असगर ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी गांव के ही कुछ लोगो के साथ पुरानी रंजिश है। शिकायतकर्ता के अनुसार शुक्रवार को उसका भाई कुर्बान सुल्तानपुर स्थित बड़ी मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहा था। वह जैसे ही मस्जिद से बाहर निकला, धारदार हथियारों से लैस गांव के कुछ लोगों उसके भाई पर हमला बोल दिया। शोरशराबा सुनकर ग्रामीणों की भीड़ बढने लगी। इस पर हमलावार उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बाद में सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया की पीड़ित के भाई की तहरीर पर लियाकत पुत्र रसीद, अमजद पुत्र लियाकत, आमिर व तनवीर पुत्रगण मजहिर, आरिफ पुत्र इलियास, नाजिम, आजम व निजाम पुत्रगण इकराम, सलमान पुत्र महबूब, अशरद पुत्र नसीर, अनीस पुत्र यामीन निवासीगण मोहम्मदपुर कुनारी व नीटू पुत्र मंजूर निवासी रुड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।