फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर देने जा रही कक्षा छह की छात्रा से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर। परीक्षा देने जा रही छात्रा से एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर सिरफिरे युवक ने दांत से उसे काट लिया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। छात्रा ने परीक्षा देने के बाद परिजनों से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कलियर थाना क्षेत्र की कक्षा छह की एक छात्रा सोमवार सुबह परीक्षा देने जा रही थी। इसी बीच रास्ते में एक युवक ने उसे रोका और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे दांत से काट लिया। छात्रा ने शोर मचाया तो युवक मौके से फरार हो गया। छात्रा परीक्षा देकर घर लौटी और परिजनों को बताया। इस पर परिजन आरोपी की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया। छात्रा ने बताया कि वह पिछले दो माह से परेशान कर रहा था। उधर, एसओ अजय सिंह ने बताया कि आरोपी युवक परिवार के साथ एक भट्ठे पर काम करता है। इसी भट्टे पर छात्रा के परिजन भी काम करते हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें