फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशद्रोही पोस्ट पर हंगामा, दो युवकों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। फेसबुक एकाउंट पर देशद्रोही पोस्ट डालने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए रायसी पुलिस चौकी का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने पोस्ट डालने वाले युवक और उसकी पोस्ट पर देश व सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। साथ ही एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लिए युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

लक्सर क्षेत्र के खानपुर ब्रह्मपुर गांव निवासी सलमान पुत्र हनीस ने रविवार को अपनी फेसबुक एकाउंट पर देश के खिलाफ कई देशद्रोही और आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। सलमान की पोस्ट पर फेसबुक फ्रेंड निरंजनपुर व खानपुर के ही कुछ दोस्तों ने उसकी पोस्ट को लाइक कर दिया। इसके अलावा दोनों ने देश विद्रोही कमेंट्स भी किए। इसकी जानकारी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को लगी तो घटना से गुस्साए कार्यकर्ता सुभाष सैनी, बंटी, काला, सुरेश, पवन, अंकित, विजय, पंकज, लोकेश, अरुण, बुध सिंह, राहुल, राजवीर, कृष्णा चौहान आदि ने रविवार रात रायसी चौकी पुलिस पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। साथ ही आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने ब्रह्मपुर गांव में छापामारी कर सलमान व फरमान को गिरफ्तार कर लिया। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री सुभाष सैनी ने सलमान व फरमान के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ब्रह्मपुर निवासी सलमान व फरमान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि निरंजनपुर निवासी एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोप सही पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
इधर, भगवानपुर में सैनिकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर हंगामा
भगवानपुर। मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक युवक ने पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप पर सैनिकों पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। इसका पता चलते ही हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसकी दुकान पर पहुंचकर जमकर हंगामा करते हुए उसे पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव डाडा जलालपुर निवासी मुनीर आलम पुत्र असलम की कस्बा स्थित मोबाइल की दुकान है। सोमवार को उसने एक व्हाट्सएप ग्रुप पर पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर सैनिकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। ग्रुप में जुड़े फरकपुर डाडा निवासी गौरव सैनी ने इसकी जानकारी हिंदू जागरण मंच व बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दी। व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में गुस्सा भड़क गया और वह एकत्र होकर आरोपी युवक की दुकान पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया और थाने ले आए। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को शांत कराकर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। गौरव सैनी की तरफ से आरोपी मुनीर आलम के खिलाफ तहरीर दी गई। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुनीर आलम के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस दौरान हंगामा करने वालों में आयरन सैनी, निहाल सैनी, चंदन कौशिक, विक्की पंडित, शुभम, कपिल, अमित सैनी, आयुष कुमार, पीयूष, ललित, दीपक, विशाल आदि शामिल रहे।ज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें