फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। कोतवाली पुलिस ने खड़ंजा कुतुबपुर गांव में गोकशी का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, छापे की भनक लगते ही अंधेरे का फायदा उठाकर तीन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पांचों के खिलाफ गोहत्या अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मौके से भारी मात्रा में गोमांस, धारदार हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रोजमर्रा की तरह बृहस्पतिवार रात लक्सर कस्बा चौकी प्रभारी मनोज सिरोला टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि खड़ंजा कुतुबपुर में गोकशी की जा रही है। चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और गोकशी वाले स्थान की घेराबंदी कर ली। इसी बीच पुलिस के आने की भनक लगते ही तीन आरोपी मौके से फरार हो गए जबकि पुलिस ने दो आरोपियों बाप और बेटे को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चकमा देकर भाग रहे तीनों आरोपियों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
पुलिस ने मौके से गोमांस, कटे अंग और गोकशी में प्रयोग होने वाले धारदार हथियार समेत अन्य सामान मौके से बरामद किया। कोतवाल एसी शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल के बाद चौकी प्रभारी मनोज सिरोला की ओर से गुलजार पुत्र अब्बाज, कुर्बान उर्फ नडचू पुत्र अब्बाज, कय्यूम पुत्र अय्यूब, मुजाहिद पुत्र शकील और शकील पुत्र मकसूद निवासी खडंजा कुतुबपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। वकील उर्फ शकील और उसके बेटे मुजाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें