फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर के खिलाफ मुखर हुए पार्षद, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। मेयर गौरव गोयल के खिलाफ मुखर होकर कई पार्षद कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। इस दौरान उन्होंने मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मेयर पर पार्षदों के लिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। पार्षदों ने मेयर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

बीते बुधवार की शाम नगर निगम के सभागार में मेयर गौरव गोयल ने स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पार्षदों और निगम के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें किसी बात को लेकर मेयर और पार्षदों के बीच नोकझोंक हो गई थी। इसके बाद पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया था। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को कई पार्षद सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और मेयर के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि बैठक में मेयर ने पार्षदों के पहुंचते ही अभद्र टिप्पणी की थी। विरोध करने पर मेयर ने नगर निगम में कुछ बाहरी युवकों को बुला लिया था। आरोप लगाया कि इन लोगों ने पार्षदों को धमकी दी कि अगर मेयर का विरोध किया तो परिणाम गंभीर होंगे। पार्षदों ने पुलिस से मेयर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। तहरीर देनेे वालों में पार्षद चारु चंद्रा, नितिन त्यागी, अंजू, शकील, गीता, मनोज, आशीष अग्रवाल, हेमा बिष्ट, मीनाक्षी तोमर और राकेश गर्ग आदि अन्य कई पार्षद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें