फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला निगम का चाबुक, 12 चालान का

विज्ञापन
रुड़की में अतिक्रमण हटाने के दौरान सहायक नगर आयुक्त से नोकझोंक करते व्यापारी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से शनिवार को सड़कों के किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 12 लोगों के चालान भी काटे गए। अधिकारियों ने बताया कि पहले दिन कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। केवल चालान काटा गया है। सोमवार को वृहद स्तर पर अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नवरात्र से पहले नगर निगम और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान निगम प्रशासन ने सड़कों पर गलत तरीके से अवैध अतिक्रमण कर सामान बेचने वाले लोगों पर कार्रवाई की बात कही थी। लेकिन बैठक में व्यापारियों ने मांग की थी कि पहले व्यापारियों को जागरूक किया जाए और नवरात्र के बाद अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया जाए। अब नवरात्र बीतने के बाद नगर निगम प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है।
शनिवार को सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता के नेतृत्व में निगम और पुलिस की टीम ने रुड़की नगर निगम से मलकपुर चुंगी और यहां से सोलानी पुल के बीच किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई। हालांकि इस दौरान जेसीबी का प्रयोग नहीं किया गया। सामान उठाने के लिए निगम की दो गाड़ियां साथ रखी गई थी। इस दौरान अधिकारियों ने चेतावनी देने के साथ ही 12 लोगों के चालान भी काटे। कार्रवाई के दौरान लोगों और निगम टीम के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण का पहला दिन था। इसलिए ज्यादातर लोगों को चेतावनी दी गई है। अब सोमवार को वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें