फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समूह के दो गुटों में अध्यक्ष पद के लिए विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए महिला समूह के दो गुटों में चला आ रहा विवाद पुलिस के पास पहुंच गया। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस ने विकासखंड के ब्लॉक मिशन प्रबंधक के समक्ष अपनी बातें रखने की बात कही है।
विज्ञापन

खानपुर विकासखंड क्षेत्र के हर गांव में महिलाओं के समूह बने हुए हैं। समूह की महिलाएं स्वरोजगार कर विकासखंड मुख्यालय को रिपोर्ट देती हैं। विकासखंड की संस्तुति पर सरकार की ओर से विभाग समूह को लोन देता है। पिछले लगभग 15 दिनों से महिलाओं के समूह के दो गुटों में न्याय पंचायत अध्यक्ष बनाने को लेकर आपसी खींचतान चली आ रही है। कुछ दिन पहले एक समूह की महिलाओं ने हरिद्वार पहुंचकर जिलाधिकारी से दूसरे गुट की महिला की शिकायत की थी। तभी से समूहों के गुटों में खींचतान बढ़ रही है। मंगलवार शाम को महिलाओं के दोनों गुटों ने गोवर्धनपुर पुलिस चौकी पहुंचकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। चौकी प्रभारी आशीष शर्मा ने ब्लॉक मिशन प्रबंधक विशाल शर्मा से फोन पर बात की। इसके बाद महिलाओं को उनके समक्ष अपनी बात रखने के निर्देश दिए। ब्लॉक मिशन प्रबंधक विशाल शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों से वार्ता कर समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें