लक्सर में आतंकवाद का पुतला फूंकते कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता।
- फोटो : ROORKEE
कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में कांग्रेस सेवा दल ने आतंकवाद भगाओ, देश बचाओ मार्च निकालकर आतंकवाद का पुतला फूंका। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
लक्सर के मेन बाजार के आर्य समाज मंदिर वाले तिराहे पर कश्मीर में आतंकवादियों की ओर से की जा रही हत्याओं के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। राजेश रस्तोगी ने कहा कि कश्मीर में जिस तरीके से गरीब हिंदुओं का कत्ल और मजदूरों को वहां से खदेड़ा जा रहा है, वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार की निक्कमी नीतियों के चलते उत्तराखंड के सैनिक रोज शहीद हो रहे हैं। कहा कि गांधी परिवार के विरुद्ध भाजपा नेताओं की 56 इंच की जुबान बहुत जहर उगलती है, लेकिन जब कश्मीर में कश्मीरी पंडित और गरीब हिंदू का कत्ल आतंकवादी करते हैं, तब भाजपाइयों की जुबान तुतला जाती है। गृहमंत्री और रक्षा मंत्री को मौके का निरीक्षण करना चाहिए और देश की धरती पर पाकिस्तान का क्रिकेट मैच भी बैन होना चाहिए। इस दौरान प्रदेश महासचिव जसबीर सिंह, प्रदेश सचिव फिरोज सिद्दीकी, चौधरी हरपाल सिंह, आशीष विश्वकर्मा, सतीश कुमार, बबली देवी, पुष्पा रानी, इशान अली, मोहन सैनी, जनकराज जोशी, इलियास अंसारी, सतपाल सैनी, अफजाल अंसारी और संजय कर्णवाल आदि मौजूद रहे।