फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दस दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार बुधवार देर शाम समाप्त हो गई। मेयर गौरव गोयल, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक देशराज कर्णवाल और नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने आश्वासन दिया कि स्थानीय स्तर पर उनकी मांगें जल्द पूरी की जाएंगी। शासन स्तर की मांगों को शासन के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

11 सूत्री मांगों को लेकर पिछले दस दिन से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर थे। इससे सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई थी। शहर में जगह-जगह कूड़ा पसर गया था, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम के अधिकारी से लेकर मेयर गौरव गोयल तक सफाई कर्मचारियों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वे जिद पर अड़े थे। बुधवार शाम मेयर गौरव गोयल, शहर विधायक प्रदीप बत्रा और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा नगर निगम में धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों से मिलने पहुंचे। यहां सफाई कर्मचारियों से वार्ता कर आश्वासन दिया कि स्थानीय स्तर पर उनकी चार मांगों को जल्द ही पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। विधायक प्रदीप बत्रा और देशराज कर्णवाल ने कहा कि शासन स्तर की मांगों को विधानसभा में उठाया जाएगा। इन मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें