फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार बेचने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार बेचने के नाम एक व्यक्ति से दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नारसन खुर्द निवासी रजनीश कौशिक ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि सितंबर 2020 में वह देहरादून रोड स्थित टाटा मोटर्स में कार खरीदने गए थे। वहां एक महिला और तीन पुरुषों से उनकी मुलाकात हुई थी। चारों ने खुद को भगवानपुर स्थित एक कंपनी का कर्मचारी बताया था। बताया कि वह अपनी पुरानी सफारी कार बेच रहे हैं। उन्होंने कार दिखाई तो वह पसंद आ गई। दो लाख रुपये में कार का सौदा तय हुआ था। इसके बाद वह कार लेकर घर आ गए। उन्होंने रजिस्ट्रेशन अपने नाम कराने का दबाव बनाया तो वे बहाने बनाने लगे।
उन्होंने जांच की तो पता चला कि कार का फर्जी रजिस्ट्रेशन है। उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि बिजेंद्र जाखड़, सोनू कुमार और ज्योति निवासी तिरुपति बालाजी लुधियाना प्राइवेट लिमिटेड रायपुर भगवानपुर, संजय सोलंकी निवासी झाबुआ, मध्य प्रदेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें