फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: डाडा जलालपुर बवाल प्रकरण में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव पर डाडा जलालपुर में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में 90 लोगों के नाम शामिल हैं। वहीं, उस दौरान पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले में एक पक्ष ने और दूसरे पर तीन केस दर्ज कराए गए थे।
विज्ञापन




भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित डाडा जलालपुर गांव में दो साल पहले 16 अप्रैल की रात हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में बवाल हो गया था। पथराव के साथ आगजनी हुई थी। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। मामले में एक पक्ष की ओर से 14 नामजद और 30 से अधिक अज्ञात पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने उस दौरान 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


मामले में एसआईटी का गठन कर जांच की गई थी। शासन के निर्देश पर आईजी करण सिंह नगन्याल ने एसपी देहात देहरादून कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में सीओ पंकज गैरोला और इंस्पेक्टर चंद्र चंद्राकार नैथानी को विवेचक बनाया था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दूसरे पक्ष की ओर से तीन केस दर्ज किए थे। इनमें करीब 45 लोगों को नामजद किया गया था।
विज्ञापन




उस दौरान विवेचक चंद्र चंद्राकार नैथानी का तबादला रुद्रप्रयाग हो गया था। इस पर जांच इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह को सौंपी गई थी। इस मामले में करीब दो सौ से अधिक ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए थे। बवाल मामले में पुलिस की ओर से अब कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के करीब 90 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। उधर, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस की ओर से चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें