फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बाजार से घर जा रही युवती से मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
Iबाइक सवार दो युवकों ने रविवार की रात घटना को दिया अंजाम
विज्ञापन

I
कृष्णानगर की है घटना, पुलिस ने तहरीर पर दर्ज किया मुकदमाI
बाजार से घर लौट रही एक युवती से बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सलेमपुर निवासी जैक्सी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह बाजार से पैदल घर जा रही थी। जैसे ही वह कृष्णानगर गली नंबर-12 के पास पहुंची तो पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवकों का पीछा किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iयुवती ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। साथ ही परिजनों संग कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई जहांगीर अली ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें