फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर और एसएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्याकिंग कैनोइंग कोच फिरोज खान को हिरासत में लेकर प्रताड़ित करने के बहुचर्चित मामले में तत्कालीन सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। सीओ मंगलौर की जांच में उन पर लगे आरोप सही पाए गए हैं।
विज्ञापन

कयाकिंग कैनोइंग कोच फिरोज खान ने आरोप लगाया था कि पिछले साल 27 जुलाई को पुलिस ने फोन कर उन्हें बुलाया था। इसके बाद हिरासत में लेकर कोतवाली में रखा गया था। आरोप था कि तत्कालीन कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी ने फर्जी तरीके से 151 में चालान कर दिया था और एसडीएम के सामने पेश करने की मनगढ़ंत कहानी बनाई थी। उन्हें अवैध रूप से हिरासत में रखकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया था। मामले की शिकायत फिरोज खान ने एसएसपी से लेकर एडीजी और मंत्रियों तक की थी।
इस चर्चित प्रकरण में हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद मामले की जांच एसपी मंजूनाथ टीसी को सौंपी गई थी। उन्होंने इंस्पेक्टर साधना त्यागी को प्रथमदृष्टया दोषी पाते हुए कार्रवाई की सिफारिश कर रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी थी। आईजी के निर्देश पर साधना त्यागी के खिलाफ अवैध हिरासत में रखने, षड्यंत्र रचने, आईपीसी की धारा 120 समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच सीओ मंगलौर कर रहे थे। जांच में आरोप सही पाए गए हैं। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि इंस्पेक्टर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। मामले में हाईकोर्ट को कुछ पत्रावलियां देर से जमा कराई गईं। यह मामला संज्ञान में आने पर जिसने भी देरी की है, उसके खिलाफ जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें