फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप, सीएचसी में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार दोपहर दो बजे के करीब एक महिला के परिजनों ने हंगामा कर दिया। उनका डॉक्टर और स्टाफ नर्स पर इलाज के दौरान लापरवाही बरते जाने का आरोप था।
विज्ञापन

मंडावली एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को प्रसव के लिए शुक्रवार को नारसन सीएचसी में भर्ती कराया था। उसकी पत्नी की हालत को देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने मंगलौर या रुड़की ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद महिला का पति अपनी पत्नी को उत्तर प्रदेश के पुरकाजी कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाने लगा। जैसे ही वह पुरकाजी पहुंचा तो उसकी पत्नी की हालत ज्यादा खराब हो गई। उसने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इस पर शनिवार को परिजनों ने नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर डॉक्टर और स्टाफ नर्स से सवाल जवाब करने शुरू कर दिए। हंगामे के दौरान भीड़ जुट गई। उन्हें बामुश्किल शांत किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें