फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायत पर देहरादून से आई ड्रग विभाग की टीम ने रुड़की क्षेत्र में तीन मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान दो मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के चलते मिले तो एक पर नशीली दवाएं बेची जा रही थीं। ड्रग विभाग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों स्टोर संचालकों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ड्रग विभाग की टीम ने तीनों मेडिकल स्टोरों से जांच के लिए दवाएं कब्जे में ली हैं।
विज्ञापन

ड्रग विभाग देहरादून को काफी समय से रुड़की और देहात क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाएं बेचने की लगातार शिकायत मिल रही थी। शनिवार को देहरादून ड्रग विभाग ने स्थानीय अधिकारियों को साथ लेकर इकबालपुर गांव स्थितं मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। सबसे पहले टीम नौशाद मेडिकल स्टोर पर पहुंची तो यहां कुछ नशीली दवाएं बरामद हुईं। टीम ने मेडिकल स्टोर से कुछ और दवाइयां भी जांच के लिए कब्जे में ले ली। इसके बाद गांव स्थित शाह मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। अधिकारियों ने लाइसेंस मांगा तो मेडिकल स्टोर संचालक सकपका गया। यहां भी कुछ दवाएं कब्जे में ली गई हैं।
यहां से ड्रग विभाग की टीम सीधे शक्ति विहार कॉलोनी, रुड़की पहुंची और अरविंद कुमार के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां भी मेडिकल स्टोर संचालक लाइसेंस नहीं दिखा पाया। अधिकारियों ने यहां से भी दवाएं कब्जे में ली। कार्रवाई के दौरान गंगनहर कोतवाली पुलिस भी साथ थी। ड्रग विभाग की शिकायत पर पुलिस ने नौशाद अली, शाह मोहम्मद और अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। स्टेट ड्रग कंट्रोलर ताजवीर सिंह ने बताया कि विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी। नशीली दवाएं बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार, सुरेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश नेगी, राजेंद्र सिंह रावत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें