फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर विल लाइन बाजार के जाम को रोकेगा चस्पा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन बाजार में आए दिन लगने वाले जाम को रोकने के लिए पुलिस की ओर से कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस सिविल लाइन बाजार में सड़क पर पार्क होने वाले वाहनों पर चालान चस्पा करेगी। साथ ही न्यूनतम 500 और अधिकतम 1000 रुपये का जुर्माना वसूूलेगी। पुलिस जल्द ही बाजार में अभियान चला सकती है।
विज्ञापन

सिविल लाइन बाजार में आए दिन जाम से दुकानदारों और बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कार सवार दुकानों के बाहर सड़क पर कार पार्क कर चले जाते हैं। कोई दुकानदार कार हटाने की बात कहता तो कार सवार भिड़ जाते हैं। ऐसे में इनकी मनमानी लगातार बढ़ रही है। इस मनमानी पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस की मानें तो बाजार में सड़क किनारे पार्क होने वाले चार पहिया वाहनों पर चस्पा चालान की कार्रवाई की जाएगी। कोई वाहन सड़क किनारे पार्क होता पाया जाएगा तो उस पर चालान चस्पा किया जाएगा। इसके बाद वाहन मालिक को कोतवाली में आकर जुर्माना देकर चालान भुगतना होगा। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बाजार में गलत तरीके से वाहन पार्क करने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
दुकानदार भी करेंगे सहयोग
पुलिस की मानें तो सिविल लाइन बाजार में गलत तरीके से वाहन पार्क करने वालों की सूचना दुकानदार भी देंगे। इसके लिए दुकानदारों से सहयोग मांगा जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की जाएगी कि वह बाजार में सड़क किनारे गलत तरीके से अपने वाहन पार्क न करें। ऐसा किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें